पंजाब के CM के विवादित बोल:यूपी-बिहार के भइया पंजाब में नहीं करेंगे राज

पंजाब के CM के विवादित बोल:यूपी-बिहार के भइया पंजाब में नहीं करेंगे राज

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव में ‘खेला’ कर रहीं हैं। यूपी की जनसभाओं में वो खुद को यहां की बेटी बताती हैं। यहां की महिलाओं, युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दों पर तीखी बहस करती हैं, लेकिन उनके ये तेवर सिर्फ यूपी बॉर्डर तक रहते हैं। पंजाब पहुंचने के बाद यही यूपी वाले उनके लिए बाहरी हो जाते हैं।

पंजाब में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है… यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं… उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इस पर चन्नी माइक लेकर कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई करदे। इस पर बगल में खड़ी प्रियंका ताली बजाकर मुस्कुराती हैं और खुद भी नारे लगाने लगती हैं। प्रियंका दलित वोटर्स को लुभाने के लिए चन्नी के साथ रविदास जयंती पर वाराणसी भी पहुंच गई हैं।

यूपी वालों को भइए कहने का वाकया पंजाब के रूपनगर का है। 15 फरवरी को प्रियंका गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ यहां रैली में पहुंची थीं। रैली के बाद वे मंच तक आईं। हाथों में माइक लेकर अपनी बात शुरू की। बोलीं- समझदारी का इस्तेमाल करो। चुनाव का समय है। लंबी-लंबी बातें नहीं कहना चाहती, लेकिन पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों, जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत विवेक है। समझदारी है। उस समझदारी का इस्तेमाल करो।

फिर चन्नी बोले- पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।

बस प्रियंका के इतना बोलते ही चन्नी अपने हाथ में माइक लेते हैं और कहते हैं- प्रियंका पंजाबियां दी बहू है। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई कर दे। यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है। चन्नी के इतना कहते ही जो बोले सो निहाल के नारे लगते हैं। प्रियंका हंसती रहती हैं और खुद भी नारे लगाना शुरू कर देती हैं।

प्रियंका गांधी और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को यूपी वालों को बाहरी बताने के बाद बुधवार को यानी आज यूपी ही पहुंचे हैं। चन्नी रविदासिया पंजाबी हैं और रविदास जयंती के मौके पर वे वाराणसी स्थित रविदास मंदिर में पहुंचे हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी भी सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। सभी नेताओं ने दर्शन करके मत्था टेका और लंगर छका।

पंजाब से बड़ी संख्या में दलित सिख समुदाय के लोग रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंच रहे हैं यानी प्रियंका यूपी के रास्ते पंजाब के दलित वोटरों को साधने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *