देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 673 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान संक्रमण के 18,573 नए केस सामने आए हैं। बीते एक हफ्ते में कोरोना से सबसे अधिक मौतें शनिवार को दर्ज की गई है। राज्य के पांच राज्यों में कोरोना के केस घटे हैं, लेकिन मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां रविवार से खत्म कर दी गई है। राज्य में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शादी-विवाह में भी मेहमानों की संख्या को लेकर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। सरकार ने एक आदेश जारी कर नाइट कर्फ्यू हटाने का भी ऐलान किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगने वाले नाइट कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया गया है।
देश में कोरोना के आंकड़े
कुल केस : 4.28 करोड़
कुल रिकवरी : 4.20 करोड़
कुल मौतें : 5.11 लाख
एक्टिव केस : 2.15 लाख