CG में फिर हो सकती है बारिश:

CG में फिर हो सकती है बारिश:

छत्तीसगढ़ में बुधवार को फिर बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है, यह बरसात देर रात से कल सुबह तक हो सकती है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

रायपुर मौसम केंद्र ने बताया है, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इसकी ऊंचाई 1.5 किलोमीटर है। इसकी वजह से प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। अब बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हाेने अथवा बूंदाबांदी की संभावना है। यह बरसात बुधवार देर रात अथवा 24 फरवरी की सुबह हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, और बरसात के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। कई क्षेत्रों में तो एक सप्ताह बाद रात अधिक ठंडी महसूस हुई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जशपुर के डुमरबहार में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दंतेवाड़ा में यह 11.4 डिग्री और कांकेर में 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अब तक ठंडे बने रहे पेण्ड्रा रोड का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से अधिक है।राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली है। यहां कल का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह फरवरी के आखिर में रायपुर का सामान्य तापमान है। रायपुर के चार अलग-अलग क्षेत्रों में रात के तापमान में अंतर है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री मापा गया। माना हवाई अड्‌डे के पास यह 15.5 डिग्री था, कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में इसे 11.5 डिग्री मापा गया। वहीं नवा रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह एक दिन पहले के तापमान से करीब एक डिग्री अधिक हैं। लेकिन सामान्य से कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *