कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 11,499 नए केस, 255 मौतें

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 11,499 नए केस, 255 मौतें

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,499 नए मामले सामने आए। 23,598 मरीज ठीक हुए और 255 मरीजों की मौत हो गई। ये आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक के हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 10,565 नए केस मिले थे और 254 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल देश में कुल 1.21 लाख एक्टिव केस हैं। अगर कोरोना टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1,77,36,03,529 कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं।

देश में कोरोना की स्थिति
कुल मामले- 4,29,05,844
कुल रिकवरी- 3,36,84,937
कुल एक्टिव केस- 1,21000
कुल मौतें- 4,58,725
टीकाकरण- 1,77,36,03,529

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *