कोरोना अपडेट्स:7554 नए केस मिले, अब 85680 एक्टिव मामले

कोरोना अपडेट्स:7554 नए केस मिले, अब 85680 एक्टिव मामले

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 7,554 नए पॉजिटिव केस मिले और 223 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 14,123 मरीज कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ्य हुए। अगर कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 6,792 एक्टिव केस कम हुए, फिलहाल देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 85,680 है।

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस साल बिना वैक्सीन वाले 92% लोगों की कोरोना से मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से 98.9% मौत को रोका जा सकता है। वहीं, दोनों डोज लेने वाले 99.3% लोग कोरोना से होने वाली मौत से बच सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 15 से 18 साल के 74% युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जबकि 39% को दोनों खुराक दी गई हैं। वर्तमान में, 29 जिलों में 10 % से अधिक कोरोना पॉजिटिविटी रेट है। वहीं, 34 जिलों में 5-10% के बीच पॉजिटिविटी रेट है। सरकार का कहना है कि भारत में वैक्सीनेशन में तेजी लाने के बाद कोविड से होने वाली मौतों की संख्या काफी कम हो गई है।

अगर राज्यों में कोरोना की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे अधिक 2,846 मामले सामने आए और 168 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में 675 नए केस मिले हैं। देश में सामने आए कोरोना के नए मामले मंगलवार को मिले केस से 0.02 % अधिक हैं। वहीं एक्टिव केस 7.3 % कम हुए हैं।

देश में कोरोना की स्थिति
कुल मामले- 4,29,38,599
कुल रिकवरी- 4,23,38,673
कुल एक्टिव केस- 85,680
कुल मौतें- 5,14,246

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *