ओडिशा में भूकंप, छत्तीसगढ़ में झटके:​​​​​​​गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में 4 सेकेंड तक महसूस किए गए झटके

ओडिशा में भूकंप, छत्तीसगढ़ में झटके:​​​​​​​गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में 4 सेकेंड तक महसूस किए गए झटके

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से लगे गरियाबंद के मैनपुर-देवभोग में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका असर देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांवों में दिखा। तीव्रता काफी कम होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। झटकों के डर से लोग थोड़ा डर जरूर गए। जिले में मौसम विभाग नहीं होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। भूकंप का केंद्र ओडिशा का नवरंगपुर जिला था।भुवनेवश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम को भूकंप की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, नवरंगपुर जिले में सुबह करीब 11.29 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप रिएक्टर स्केल पर दर्ज किया गया। इसके चलते करीब 4 सेकेंड के लिए झटके महसूस हुए किए गए हैं। इसका प्रभाव ओडिशा के नवरंगपुर के खोखसरा ब्लॉक के अलावा बॉर्डर से लगे छत्तीसगढ़ के देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र के कुछ गांव में मामूली तौर पर देखा गया है।

भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 93 किमी उत्तर पूर्व में बताया जा रहा है। इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 9 किमी थी। भूकंप से अभी तक कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नवरंगपुर जिले में जरूर लोगों के मकानों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। कुछ दिन पहले भी ओडिशा के कंधमाल जिले में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *