यूक्रेन से अब तक CG के 120 स्टूडेंट लौटे:

यूक्रेन से अब तक CG के 120 स्टूडेंट लौटे:

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी का अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 120 स्टूडेंट वापस आ चुके हैं। अब सुमी और खारकिव जैसे पूर्वी शहरों में फंसे भारतीयों की निकासी का अभियान शुरू हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि आज सभी को कम से कम संघर्ष क्षेत्रों से तो निकाल लिया जाएगा।

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ियों की वापसी के लिए नोडल अधिकारी गणेश मिश्र ने बताया, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 17 स्टूडेंट दिल्ली पहुंचे थे। उनकी शाम को उड़ान थी, लेकिन वह कैंसल हो गई। ऐसे में उन्हें सुबह की उड़ान से रायपुर भेजा गया है। शनिवार को भी सुबह 10-12 स्टूडेंट रोमानिया और पाेलैंड से लौटे हैं। अभी दो और उड़ाने आ रही हैं उसमें भी अपने लोग हैं।

गणेश मिश्र बताते हैं, अब कई हवाई अड्‌डों पर स्टूडेंट उतर रहे हैं, ऐसे में तेजी से सभी को वापस भी भेजा जा रहा है। अभी तक छत्तीसगढ़ के 120 स्टूडेंट वापस लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है, आज पूर्वी सीमा के कुछ हिस्सों में सीजफायर हुआ है। ऐसे में खारकिव, सुमी जैसे शहरों से बसें लगाकर भारतीयों को निकाला जा रहा है। गणेश मिश्र ने उम्मीद जताई कि आज सभी भारतीयों को कम से कम संघर्ष क्षेत्रों से बाहर निकाल लिया जाएगा। इनको रूसी क्षेत्र से निकाला जाएगा या कि पश्चिम की सीमाओं से यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।इधर, कीव स्थित भारतीय दूतावास ने वहां के समय के मुताबिक रात 12 बजे के बाद बताया, सुमी में नागरिकों को सुरक्षित और सुरक्षित रूप से निकालने के लिए सभी संभावित तंत्रों की खोज की जा रही है। रेड क्रॉस सहित सभी वार्ताकारों के साथ निकासी और निकास मार्गों की पहचान पर चर्चा की गई है। जब तक हमारे सभी नागरिकों को बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *