बर्फबारी में फंसे लोगों का रेस्क्यू:सेना ने बर्फ में फंसे 230 लोगों को कश्मीर की गुरेज घाटी से एयरलिफ्ट किया

बर्फबारी में फंसे लोगों का रेस्क्यू:सेना ने बर्फ में फंसे 230 लोगों को कश्मीर की गुरेज घाटी से एयरलिफ्ट किया

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बर्फबारी के चलते गुरेज घाटी में फंसे 230 यात्रियों को भारतीय सेना ने एयरलिफ्ट कर लिया है। आर्मी ने स्थानीय टीम की मदद से घंटों के अभियान के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया है। घाटी में फंसे लोगों में JKSSB के 84 प्रतियोगी, 103 सीनियर सिटीजन, 13 बच्चे भी थे। इस अभियान में एमआई-17 और आर्यन प्राइवेट हेलीकॉप्टर को लगाया गया। 17 उड़ानों में सभी 230 लोगों को एयरलिफ्ट कर लिया गया।ये लोग बर्फ गिरने के बाद रास्ते बंद होने से गुरेज घाटी के अलग-अलग इलाकों में फंसे थे। 114 लोग गुरेज घाटी के डावर, कंजलवां, नीरू और बडुआब इलाकों में थे, इन्हें एयरलिफ्ट कर बांदीपोरा पहुंचाया गया। वहीं 103 सीनियर सिटीजन और 13 बच्चों को दूसरे इलाकों से एयरलिफ्ट किया गया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस मसले की अपडेट ले रहे थे। उन्होंने सभी यात्रियों खासतौर से JKSSB की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जल्द से जल्द बर्फ से निकालने के निर्देश दिए थे। उपराज्यपाल ने कहा कि अगर उन्हें निकालने में देर होती है तो स्टूडेंट्स का पेपर छूट जाएगा और हम उनके करियर से खिलवाड़ नहीं कर सकते। इसके बाद प्रशासन ने छात्रों सहित सभी यात्रियों को एयरलिफ्ट किया।

छात्रों के एयरलिफ्ट करने की जानकारी मिलने पर मनोज सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को संकट से निकलना बड़ी बात है। सेना ने छात्रों को एयरलिफ्ट कर उनके करियर को सुरक्षित किया है और एक नई उम्मीद जगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *