LIC के आईपीओ को SEBI से मंजूरी:सरकार बेचेगी 31 करोड़ इक्विटी शेयर

LIC के आईपीओ को SEBI से मंजूरी:सरकार बेचेगी 31 करोड़ इक्विटी शेयर

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के इनिशियल पब्लिक आफरिंग (IPO) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार LIC के IPO को मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। मार्केट रेगुलेटर पास दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, सरकार LIC के IPO के तहत 31 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचेगी।LIC का इश्यू भारतीय शेयर बाजार में अबतक का सबसे बड़ा IPO होगा। लिस्ट होने के बाद LIC का मार्केट वैल्युएशन आरआईएल (RIL) और टीसीएस (TCS) जैसी टॉप कंपनियों के बराबर होगा। इसके पहले Paytm का इश्सू सबसे बड़ा था और कंपनी ने पिछले साल आईपीओ से 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे।

हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने इस IPO में विदेशी निवेशकों को शामिल करने के FDI पॉलिसी में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत LIC के IPO में 20% तक ऑटोमैटिक रूट से विदेशी निवेश की मंजूरी दी गई है।देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी ने 13 फरवरी, 2022 को मार्केट रेगुलेटर सेबी को IPO का मसौदा (DRHP) जमा किया था। इसके मुताबिक, लगभग 31.6 करोड़ या 5% शेयर कंपनी बेचेगी। DRHP के अनुसार, LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए IPO में 10% शेयर रिजर्व रहेंगे। हो सकता है उनको शेयर के भाव में 5% का डिस्काउंट भी मिल जाए। रिजर्वेशन का फायदा लेने के लिए पॉलिसी होल्डर्स का पैन अपडेट होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *