शेयर बाजार:सेंसेक्स 1223 पॉइंट्स बढ़कर 54647 पर बंद

शेयर बाजार:सेंसेक्स 1223 पॉइंट्स बढ़कर 54647 पर बंद

शेयर बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन भारी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,223 पॉइंट्स (2.29%) ऊपर 54,647 जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक (2.07%) बढ़कर 16,345 पर बंद हुआ।रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक 5.30%, बजाज फाइनेंस 5.08% और एशियन पेंट्स 6.11% तेजी के साथ बंद हुआ। निवेशकों को करीबन 5 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। रिलायंस और टेक महिंद्रा का शेयर 5-5% ऊपर है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 248.53 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 243.7 लाख करोड़ रुपए था।

सेंसेक्स आज 369 अंक ऊपर 53,793 पर खुला था। इसने 54,893 का ऊपरी स्तर और 53,367 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में केवल 4 गिरावट में हैं जबकि 26 बढ़त में। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में पावरग्रिड, NTPC, नेस्ले और टाटा स्टील हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक 4-4% से ज्यादा बढ़े। बजाज फिनसर्व, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक, 3-3%से ज्यादा तेजी में रहे। टेक महिंद्रा, टाइटन, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2-2% की बढ़त रही।

इसी तरह HDFC, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, डॉ. रेड्‌डी, सनफार्मा, एयरटेल, ITC HCL टेक और पावरग्रिड में करीबन एक-एक पर्सेंट की तेजी है। HDFC, TCS, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक भी तेजी में रहे।लिस्टेड कंपनियों में से 2,656 के शेयर्स बढ़त में और 683 के गिरावट में रहे। 70 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 20 निचले स्तर पर हैं। 501 स्टॉक अपर और 130 लोअर सर्किट में हैँ। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा न तो बढ़त हो सकती है और न ही गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *