CG में 2 करोड़ की चंदन लकड़ी पकड़ी:ट्रक में अदरक की बोरियों के नीचे छिपाया था

CG में 2 करोड़ की चंदन लकड़ी पकड़ी:ट्रक में अदरक की बोरियों के नीचे छिपाया था

छत्तीसगढ़ में कोंडागांव पुलिस ने सफेद चंदन की तस्करी करते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आंध्र प्रदेश से प्लास्टिक बोरियों में भरकर चंदन ले जा रहे थे। उनके पास से 10 से ज्यादा प्लास्टिक की बोरियों में भरे 985 किलो चंदन की लकड़ी के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्करों में 3 कर्नाटक और एक ओडिशा का रहने वाला है।

कोंडागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदलपुर से एक लाल रंग की ट्रक में चंदन भरकर रायपुर की ओर भेजा जा रहा है। इस पर पुलिस ने मर्दापाल तिराहा के पास चेकपोस्ट लगाया। वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। इस बीच लाल रंग की ट्रक जगदलपुर से कोंडागांव की तरफ आती दिखाई दी। उसे जवानों ने रुकवाया और तलाशी ली तो ट्रक के पीछे डाला में अदरक भरा हुआ था। अदरक को हटाकर जवानों ने देखा तो 10 से ज्यादा प्लास्टिक की बोरियों में सफेद चंदन लकड़ी के टुकड़े भरे थे।

पुलिस ने इसके बाद ट्रक में सवार तस्कर अब्दुल अजीज ( 45), सैय्यद परवेज (43), जयंत एन (39) और संजीत बारा (32) को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक तस्कर संजीत ओडिशा का और अन्य तीनों कर्नाटक के रहने रहने वाले हैं। कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि सभी तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इस चंदन तस्करी के पीछे किन-किन लोगों का हाथ है इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। तस्करों के पास से लगभग 80 हजार रुपए भी बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *