5 राज्यों के नतीजों पर बोले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश ने कहा- अपेक्षित रिजल्ट नहीं आए, जनादेश स्वीकार है

5 राज्यों के नतीजों पर बोले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश ने कहा- अपेक्षित रिजल्ट नहीं आए, जनादेश स्वीकार है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गुरुवार की रात दिल्ली और उत्तराखंड के दौरे के बाद रायपुर लौटे। दिन भर उनकी नजर चुनावी नतीजों पर रही। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा- पांच राज्यों के रिजल्ट आ गए हैं, कांग्रेस की दृष्टि से देखा जाए तो अपेक्षित रिजल्ट नहीं आया है। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। जो जनता का जनादेश है, उसे हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, जीतने वालों को बधाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे जीतने वाले दलों को लेकर कहा कि अब जिन मुद्दों को लेकर जल्द जनता से वादे किए थे उसको पूरा करें। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रिजल्ट आया है, बहुत सारे लोग परास्त हुए हैं, नए लोग जीते हैं। जीतने वालों को मैं पहले बधाई दे चुका हूं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी इलेक्शन में ऑब्जर्वर बनाया गया था। वो टीम प्रियंका गांधी का अहम हिस्सा रहे। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी भूपेश बघेल का नाम था। उन्होंने लखीमपुर खिरी जैसे विवादित मंच समेत कानपुर, गोविंद नगर, किदवई नगर, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। झांसी, ललितपुर जिले में दो जन सभाएं ली थीं। उन्होंने पंजाब के जालंधर समेत कई हिस्सों में प्रचार किया था।कांग्रेस पार्टी को इस हार से ठेस लगी है। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को चार राज्यों में प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। हम संगठनात्मक रूप से मजबूत हुए। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में हमारी अपेक्षाओं पर ठेस लगी है। इन परिणामों से हम हताश नहीं हुए हैं। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आपको और मजबूत करेगी। आने वाला कल हमारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *