शेयर बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 709 पाॅइंट (1.26%) गिरकर 55,776 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 208 अंक (1.23%) टूटकर 16,63 पर बंद हुआ। टाटा स्टील करीबन 5% गिरा।
पेटीएम का शेयर आज भी 12.7% गिरकर बंद हुआ। सोमवार को इसमें 13% की गिरावट आई थी। अब यह 585 रुपए पर पहुंच गया है और मार्केट कैप 38 हजार करोड़ रुपए है।आज सेंसेक्स 177 अंक ऊपर 56,663 पर खुला था। इसने 56,720 का ऊपरी और 56418 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 में से केवल 7 शेयर बढ़े और 23 गिरकर बंद हुए। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में टेक महिंद्रा और कोटक बैंक 3% तक गिरे। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HCL टेक के शेयर 2% से ज्यादा गिरे।
इनके अलावा एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, विप्रो, डॉ. रेड्डी, इंडसइंड बैंक, HDFC, HDFC बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर 1 से 2% गिरकर बंद हुए। अल्ट्राटेक, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा और SBI के शेयर भी नीचे कारोबार किए।
बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, नेस्ले, एशियन पेंट, टाइटन,ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व और एयरटेल रहे। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 251.58 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 254.26 लाख करोड़ रुपए था।