यूक्रेन पर मंडरा रहा परमाणु हमले का खतरा:पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश दिए

यूक्रेन पर मंडरा रहा परमाणु हमले का खतरा:पुतिन ने न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश दिए

रूस-यूक्रेन जंग परमाणु युद्ध की ओर बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी सेना को न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश दे दिया है। सुरक्षा के लिए अपने परिवार को साइबेरिया भेज दिया है।परमाणु युद्ध के संकेत पहले से मिल रहे थे। हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर ‘किन्झॉल’ हाइपरसॉनिक मिसाइल दागी। यह मिसाइल परमाणु और कन्वेंशनल दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है। 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल परमाणु बम भी गिरा सकती है।

न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के लिए अभ्यास करने का आदेश मिलते ही क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के अधिकारी सकते में हैं। उनका मानना है कि पुतिन के इस निर्णय का अंजाम भयानक हो सकता है। क्रेमलिन अधिकारियों ने कहा कि पुतिन भी परमाणु युद्ध की तैयारी में निकासी अभ्यास में भाग लेंगे।रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहले भी अपनी न्यूक्लियर फोर्सेस को हमले के लिए अलर्ट कर दिया था। यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी भी दी थी। पुतिन ने न्यूक्लियर कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद तमाम न्यूक्लियर मिसाइलें फायरिंग मोड पर ला दी गई थीं। स्टाफ को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया था।25 दिनों बाद भी यूक्रेन के हथियार नहीं डाल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक संबोधन में कहा था- यह हत्या है, जानबूझकर की गई हत्या। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे और न ही इसमें शामिल लोगों को माफ करेंगे। हम अपनी जमीन पर अत्याचार करने वाले सभी लोगों को सजा देंगे। हालांकि दोनों देशों के बीच जंग रोकने के लिए बातचीत हो रही है। इसी बीच जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से जंग रोकने के लिए सीधी बातचीत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *