शेयर मार्केट:सेंसेक्स 304 पॉइंट की गिरावट के साथ 57684 पर बंद

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 304 पॉइंट की गिरावट के साथ 57684 पर बंद

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,684 पर बंद हुआ। इसने दिन में 58,416 का ऊपरी और 57,568 का निचला स्तर बनाया। NSE का निफ्टी 69 अंको की गिरावट के साथ 17,245 पर बंद हुआ। मार्केट में इस गिरावट की वजह फाइनेंशियल, IT और ऑटो सेक्टर के शेयर रहे। वहीं तेल, गैस और मेटल के शेयर्स में तेजी रही।

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद इसमें गिरावट देखी गई जो पूरे दिन बनी रही। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 209 पॉइंट की तेजी के साथ 58,198 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 17,405 पर खुला।डॉ. रेड्डी, टेक महिंद्रा, ITC, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस में बढ़त देखी गई। वहीं SBI, ICICI, HDFC, मारुति, भारतीय एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट देखी गई।

निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स के नेक्स्ट 50, मिडकैप में बढ़त जबकि फाइनेंशियल इंडेक्स और बैंक में गिरावट रही। इसके 50 में से केवल 21 शेयर तेजी में और बाकी 29 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉक्टर रेड्डीज, टाटा स्टील आयशर मोटर्स और रिलायंस रहे।भारत ने 400 अरब डॉलर के गुड्स एक्सपोर्ट के टारगेट को समय से पहले हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री ने बताया की इसे तय समय के 9 दिन पहले हासिल कर लिया गया है। यानी हर दिन करीब 1 बिलियन डॉलर का गुड्स एक्सपोर्ट किया जा रहा है और हर महीने 33 बिलियन डॉलर के गुड्स का एक्सपोर्ट देश से हो रहा है। इतना ही नहीं हर घंटे करीब 4.6 करोड़ डॉलर की गुड्स का एक्सपोर्ट भारत से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *