यूक्रेन पर हमले का 31वां दिन

यूक्रेन पर हमले का 31वां दिन

रूस-यूक्रेन जंग का आज 31वां दिन है। रूस-यूक्रेन जंग का आज 31वां दिन है। जंग तेज होने के आसार हैं, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उत्तर अटलांटिक महासागर में परमाणु पनडुब्बियां उतार दी हैं। रूसी पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलें ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन पहले ही न्यूक्लियर डिटरेंट फोर्सेज को अलर्ट पर रहने का आदेश दे चुके हैं।

उधर, जर्मनी से 1,500 स्ट्रेला एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों और 100 MG3 मशीनगन्स की एक खेप यूक्रेन पहुंची है।यूक्रेन में उसके स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन का पहला फेज खत्म हो चुका है। रूसी सैनिक अब यहां के पूर्वी डोनबास इलाके की आजादी पर फोकस करेंगे, जहां रूस समर्थित अलगाववादी 8 साल से लड़ रहे हैं। रूसी सेना के जनरल स्टाफ के सीनियर रिप्रेजेंटिटिव सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस की वॉर कैपिसिटी में काफी कमी आई है। इस वजह से हम अपने मुख्य लक्ष्य डोनबास की आजादी पर फोकस कर सकते हैं। रूस जंग की शुरूआत में ही डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क इलाके को स्वतंत्र देश की मान्यता दे चुका है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कतर में दोहा फोरम में एनर्जी प्रोड्यूसिंग देशों से रूस के दबाव से बचने के लिए तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने की अपील की। उनकी यह अपील इसलिए मायने रखती है क्योंकि कतर प्राकृतिक गैस के निर्यात के मामले में विश्व का एक प्रमुख देश है। उन्होंने मारियोपोल शहर में किए गए विध्वंस को सीरियाई युद्ध के दौरान अलेप्पो शहर में मचाई गई तबाही के समान बताया।आज 10 ह्यूमन कॉरिडोर से यूक्रेन में फंसे हुए लोगों को निकाला जाएगा। इधर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि मारियुपोल से लोगों के इवैक्युएशन के लिए वे तुर्की और ग्रीस के साथ काम कर रहा है। यूक्रेन की डिप्टी प्राइम मिनिस्टर मंत्री इरिना वीरेश्चुक के मुताबिक, मारियुपोल से 2,800 लोगों को निकालकर जपोरिज्जिया पहुंचाया गया है। वहीं, 4,000 मारियुपोल लोगों को बसों के जरिए निकाला गया। वहीं, 531 लोगों को मेलिटोपोल से जपोरिज्जिया ले जाया गया है।एक सीनियर अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि रूस डोनबास क्षेत्र में अपने हमले का समर्थन करने के लिए रूस जॉर्जिया के रास्ते यूक्रेन में सेना भेज रहा है। पेंटागन के अधिकारी के मुताबिक, हमने शुक्रवार को जॉर्जिया से कुछ सैनिकों की आवाजाही देखी है। हालांकि, हमारे पास सैनिकों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *