पंजाब vs बेंगलुरु:

पंजाब vs बेंगलुरु:

IPL-15 के दूसरे दिन यानी रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। डुप्लेसिस (88), कोहली (41) और कार्तिक (32) की पारियों की बदौलत बेंगलुरु ने 206 रन का टारगेट दिया।

पंजाब ने 19 ओवर्स में ही ये टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से धवन और मयंक ने 50 प्लस की ओपनिंग साझेदारी की। बीच में सिराज के पेस अटैक की बदौलत पंजाब लड़खड़ाई, लेकिन आखिरी ओवरों में ओडियन की तूफानी पारी ने उसे जीत तक पहुंचा दिया। मैच में RCB ने 45 एक्स्ट्रा रन दिए। ये IPL इतिहास में किसी भी मैच में दिए गए सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन हैं।बेंगलुरु ने पारी के 17वें ओवर में 3 बार विकेट लेना का मौका गंवाया। ओवर की चौथी गेंद पर अनुज रावत ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर ओडियन स्मिथ का आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया। अगली गेंद पर शाहरुख खान ने ड्राइव किया और दो रन के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान ओडियन बाल-बाल रन आउट होते हुए बचे। ओवर की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे डेविड विली ने शाहरुख खान का कैच छोड़ दिया।पंजाब की पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने लगातार बड़ी हिट लगा रहे भानुका राजपक्षे (43) को आउट किया। राजपक्षे का कैच पॉइंट पर शाहबाज अहमद ने पकड़ा। अगली ही गेंद पर सिराज ने IPL डेब्यू कर रहे U-19 वर्ल्ड कप के हीरो राज बावा (0) को LBW आउट कर मैदान से बाहर भेजा।

फाफ डु प्लेसिस (88) IPL में कैप्टेंसी डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने। पहले संजू सैमसन (119 VS पंजाब), दूसरे मयंक अग्रवाल (99* VS दिल्ली) और तीसरे श्रेयस अय्यर (93* VS कोलकाता) हैं। अपनी पारी का 65वां रन बनाने के साथ फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए। IPL में ये उपलब्धि हासिल करने वाले फाफ ओवरऑल 20वें और छठे विदेशी खिलाड़ी बने। 3 हजार रन के रिकॉर्ड के अलावा 4 छक्के लगाने के साथ ही IPL में उनके 100 छक्के भी पूरे हो गए।पहला विकेट गिरने के बाद कोहली क्रीज पर आए थे। तब कप्तान डु प्लेसिस काफी धीमा खेल रहे थे। लेकिन, कोहली के आते ही उन्होंने गियर चेंज किया और ताबड़तोड़ रन बनाए। उन्होंने कोहली के साथ 61 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी की। इसके बाद जब डु प्लेसिस आउट हुए तो दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। कोहली ने आखिरी ओवरों में कार्तिक (32) के साथ 17 गेंदों में 37 रनों की पार्टनरशिप की।विराट कोहली IPL में किसी एक टीम से 200 पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। ओवरऑल कोहली रोहित शर्मा (209) के बाद सिर्फ दूसरे प्लेयर हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200वीं पारी में बैटिंग की। बता दें कि विराट कोहली 9 साल बाद सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर IPL मैच खेल रहे हैं। उन्होंने 41 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *