दिल्ली vs मुंबई  :

 दिल्ली vs मुंबई  :

IPL की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह यह है कि इसके मुकाबलों में अंत तक यह कहना मुश्किल होता है कि कौन सी टीम जीतेगी। रविवार को दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

178 रन के टारगेट का पीछा कर रही दिल्ली ने 13.2 ओवर में 104 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। मुंबई की जीत तय लग रही थी, लेकिन तभी दिल्ली के ललित यादव और अक्षर पटेल ने बाजी पलट दी। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पार्टनरशिप कर दिल्ली को यादगार जीत दिला दी।

DC ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया था। ओपनर ईशान किशन की 81 रनों पारी की बदौलत मुंबई ने 177 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली बल्लेबाजी करने आई तो मुरुगन अश्विन और बासिल थम्पी ने एक ओवर में 2-2 विकेट लेकर उसे बैकफुट पर ला दिया। लेकिन अक्षर और ललित की जोरदार बल्लेबाजी से दिल्ली जीत गई।

दोनों ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान 6 चौके और 6 छक्के लगाए। 3 ओवर में 10 का रनरेट चाहिए था, लेकिन 10 गेंद बाकी रहते ही दोनों ने जीत दिला दी।रोहित शर्मा 32 गेंदों में 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। हिटमैन का कैच डीप मिडविकेट पर रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा। रोहित शर्मा IPL में लगातार नौवीं बार बिना फिफ्टी जमाए आउट हुए। आखिरी फिफ्टी पिछले साल 23 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ जमाई थी।मुंबई के खिलाफ कुलदीप ने अब तक 2 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2 साल 11 मैच बाद आईपीएल के एक मुकाबले में 2 विकेट लिए। आखिरी बार मार्च 2019 में दिल्ली के खिलाफ 41 रन देकर लिए थे 2 विकेट। तब से तब से 11 में से 8 मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। तीन में 1-1 विकेट लिया था।

ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए लगातार 3 पारियों में फिफ्टी लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉक के नाम आते हैं। पिछले सीजन में ईशान ने आखिरी दो पारियों में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 50 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 84 रन बनाए थे।

मुरुगन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने नजरें जमा चुके टिम सिफर्ट को क्लीन बोल्ड किया। सिफर्ट 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। दो गेंदों के बाद मुरुगन ने मंदीप सिंह को शून्य पर आउट कर मुंबई इंडियंस को दूसरी कामयाबी दिलाई। मंदीप का कैच मिड ऑन पर तिलक वर्मा ने पकड़ा।

बेसिल थंपी ने भी मुंबई इंडियंस के लिए एक ओवर में दो विकेट चटकाए। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने पृथ्वी शॉ (38) को आउट किया। शॉ का कैच स्‍क्‍वायर लेग पर विकेटकीपर ईशान किशन लंबी दौड़ के बाद पकड़ा। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर थंपी ने रोवमैन पॉवेल (0) को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर डैनियस सैम्स के हाथों कैच आउट कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *