हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। इसके बाद इसमें बढ़त और गिरावट का दौर जारी रहा। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 231 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,593 पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी भी 69 अंको की बढ़त के साथ 17,222 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में HDFC, नेस्ले इंडिया और डॉ रेड्डी में गिरावट रही। जबकि रिलायंस, मारुति, भारतीय एयरटेल, एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 110 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,472 पर खुला था। इसने 57,638 ऊपरी और 56,825 का निचला स्तर बनाया। वहीं NSE का निफ्टी 17,181 पर खुला था।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से सिर्फ IT (-0.35) और फार्मा (-0.33) में गिरावट रही। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंश सर्विस, FMCG, मीडिया, मेटल, रियलटी और बैंक में मामुली बढ़त रही।
मल्टीप्लेक्स प्लेयर्स PVR और आईनॉक्स लीजर के शेयर की कीमतों में शुरुआती कारोबार में क्रमशः 5 और 16% की बढ़त हुई। ऐसा मर्जर डील के एलान करने के एक दिन बाद हुआ। आईनॉक्स लीजर ने 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर 563.60 रुपए और PVR ने 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर 2,010 रुपए को छुआ। टॉप मल्टीप्लेक्स प्लेयर्स PVR और आईनॉक्स लीजर ने मर्जर डील का एलान किया था।निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स में से नेक्स्ट 50, मिडकैप में गिरावट और फाइनेंशियल और बैंक बढ़त में रहे। इसके 50 में से केवल 29 शेयर तेजी में और बाकी 20 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में कोल इंडिया, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, मारूति और ITC रहे।