गुजरात का IPL में जीत से डेब्यू:लखनऊ को 5 विकेट से हराया

गुजरात का IPL में जीत से डेब्यू:लखनऊ को 5 विकेट से हराया

IPL में सोमवार को दो नई टीमों लखनऊ सुपर जांयट (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मैच हुआ। आखिरी ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले को गुजरात ने 5 विकेट से जीत लिया। लखनऊ ने गुजरात को 159 का टारगेट दिया था। गुजरात ने 2 गेंदें बाकी रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में शमी का सेंसेशनल स्पेल, राहुल की गोल्डन डक, शुभमन गिल का कैच, दीपक हुडा और डेब्यूटेंट आयुष की फिफ्टी जैसे बेहतरीन मोमेंट्स नजर आए। इसके बाद लखनऊ के लिए खेल रहे श्रीलंका एक्सप्रेस चमीरा का डबल अटैक दिखा। पर, तेवतिया और मिलर के बीच 34 गेंदों पर हुई 60 रनों की साझेदारी ने सबकुछ बदल दिया।लखनऊ ने पहले चार विकेट 29 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक डुडा और आयुष बदोनी ने 5वें विकेट के लिए 68 गेंदों पर 87 रन जोड़कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। दीपक 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। IPL में उनका ये चौथा अर्धशतक रहा। आयुष ने भी 41 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। आयुष ने अपने IPL डेब्यू कर फिफ्टी लगाई। अपनी पारी में 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने 7 गेंदें बाउंड्री के बाहर भेजी।

गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या 28 गेंदों पर 33 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की गेंद पर आउट हुए। हार्दिक का कैच लॉन्ग ऑफ पर मनीष पांड़े ने पकड़ा। खास बात ये रही कि हार्दिक अपने ही भाई की गेंद पर आउट होकर मैदान से बाहर लौटे।लखनऊ के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा ने 5 गेंदों के अंदर गुजरात के दो विकेट चटकाए। अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चमीरा ने शुभमन गिल (0) का विकेट लिया। गिल का कैच एक्‍स्‍ट्रा कवर दीपक हुडा ने पकड़ा। अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर चमीरा ने विजय शंकर (4) को क्लीन बोल्ड पर दिया।लखनऊ की पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने एविन लुईस (10) का बहुत ही शानदार कैच पकड़ा। गिल ने मैदान पर लंबी दौड़ लगाते हुए फाइन लेग पर ये कैच पकड़ा। शुभमन के इस कैच ने 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान कपिल देव के कैच की याद दिला दी। कपिल ने भी बाउंड्री लाइन की तरफ दौड़ते हुए सर विवयन रिचर्ड्स का कैच पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *