7 घंटे बाद शुरू हुआ मुंबई-हावड़ा रूट:2 मालगाड़ियों में जबरदस्त टक्कर के बाद मार्ग हुआ था प्रभावित

7 घंटे बाद शुरू हुआ मुंबई-हावड़ा रूट:2 मालगाड़ियों में जबरदस्त टक्कर के बाद मार्ग हुआ था प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायगढ़ में दो मालगाड़ियों में हुई टक्कर के 7 घंटे बाद मुंबई-हावड़ा रूट शुरू हो सका है। मरम्मत कार्य के चलते सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के अफसरों ने शाम तक मरम्मत काम पूरा होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। यहां सोमवार को जामगांव स्टेशन में दो मालगाड़ियों में टक्कर होने के कारण 18 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। बताया जा रहा है कि सिग्नल ओवरशूट होने के कारण यह हादसा हुआ है।

रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4.10 बजे हादसा उस समय हुआ, जब जामगांव में कोयला लोड मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी। उसी समय झारसुगुड़ा तरफ से आयरन लेकर आ रही दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर तेज गति से आ रही थी। इसके बाद आयरन लोड मालगाड़ी ने खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के 18 से डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए।इस हादसे के बाद ट्रेनों को रोक दिया गया था। इस दौरान एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियों को जहां के तहां खड़ी कर दिया गया। इधर, जानकारी मिलते ही बिलासपुर और संबलपुर से रेलवे के अधिकारी और बचाव दल पहुंचे, जिन्होंने मेन लाइन को पहले शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद मुख्य लाइन को चालू किया गया। इस दौरान 10 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।अफसरों ने बताया कि शुरूआत में मेन लाइन को चालू किया गया। इसके बाद से तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है, जो डिरेल हुई डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। दोपहर तक जामगांव स्टेशन में आधा दर्जन से ज्यादा डिब्बों को पटरी पर लाया गया है। अफसरों ने शाम तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *