मुंबई की लगातार दूसरी हार:राजस्थान ने 23 रन से हराया

मुंबई की लगातार दूसरी हार:राजस्थान ने 23 रन से हराया

IPL में मुंबई की जीत का खाता शनिवार को भी नहीं खुल सका। उसे लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान ने उसे 23 रन से हराया। चहल ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। राजस्थान के बटलर ने शतक लगाकर स्कोर 193 रन पहुंचाया था।

टारगेट चेज कर रही मुंबई ने शुरुआत में ही रोहित शर्मा का विकेट खोया। ईशान और तिलक ने 81 रन की पार्टनरशिप कर उम्मीद बांधी, पर दोनों फिफ्टी लगाकर आउट हो गए। इसके बाद पोलार्ड की धीमी बल्लेबाजी के चलते टीम 194 रन नहीं चेज कर पाई।

मुंबई की हार के बड़े जिम्मेदार कीरोन पोलार्ड रहे। उन्होंने 24 गेंदों पर केवल 22 रन बनाए। पोलार्ड 13वें ओवर में बैटिंग के लिए आए थे, उस समय टीम का स्कोर 121/3 था और मुंबई अच्छी पॉजिशन में थी। आखिरी 12 गेंदों में MI को 39 रन बनाने थे, लेकिन पोलार्ड 10 रन ही बना सके। इससे पहले उन्होंने बतौर गेंदबाज 4 ओवरों में 46 रन खर्च किए थे।RR की जीत में बड़ा रोल युजवेंद्र चहल ने प्ले किया। स्टार गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर टिम डेविड (1) और डैनियल सैम्स (0) के विकेट लिए। हालांकि चहल हैट्रिक पूरी नहीं कर सके, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहा।

मुंबई की पारी की सबसे बड़ी हाईलाइट तिलक वर्मा रहे। हैदराबाद के तिलक 33 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उनको आर अश्विन ने बोल्ड कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। IPL में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे तिलक का ये पहला अर्धशतक रहा।मुंबई की पारी में अपना 17वां रन बनाने के साथ ही ईशान किशन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए। ईशान 43 गेंदों में 54 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। IPL में ये उनका लगातार चौथा 50+ स्कोर रहे। आउट होने से पहले किशन ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 81 रन जोड़े।शिमरोन हेटमायर 14 गेंदों में 35 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। आउट होने से पहले हेटमायर ने पोलार्ड के एक ओवर में लगातार दो छक्के और 2 चौके लगाए थे। बटलर के साथ उन्होंने 24 गेंदों पर 53 रन जोड़े।RR ने पहले दो विकेट 48 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल्स की पारी को संभाल लिया। तीसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 50 गेंदों पर 82 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को कीरोन पोलार्ड ने सैमसन (30) को आउट कर तोड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
RR
: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।

MI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बेसिल थम्पी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *