एलन मस्क की ट्विटर में एंट्री:ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे टेस्ला के फाउंडर

एलन मस्क की ट्विटर में एंट्री:ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे टेस्ला के फाउंडर

टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होंगे। ट्विटर में मस्क की 9% हिस्सेदारी की बात सामने आने के एक दिन बाद मंगलवार को ट्विटर ने इसकी जानकारी दी। मस्क क्लास II डायरेक्टर के रूप में 2024 की स्टॉकहोल्डर्स की एनुअल मीटिंग तक बने रहेंगे। इस खबर के बाद ट्विटर के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम एलन मस्क को अपने बोर्ड में अपॉइंट कर रहे हैं। हाल के हफ्तो में एलन के साथ हमारी बातचीत से यह स्पष्ट है कि वह हमारे बोर्ड के लिए काफी वैल्यू लाएंगे। उनकी हमे कंपनी को लॉन्ग टर्म में मजबूत बनाने के लिए बोर्डरूम में काफी जरूरत है। आपका स्वागत है एलन!’

मस्क ने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा, ‘आने वाले महीनों में ट्विटर में महत्वपूर्ण सुधार करने के लिए पराग और ट्विटर बोर्ड के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’ इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर के शेयरों में प्री ओपनिंग में 6% की तेजी देखी है। इससे एक दिन पहले जब मस्क की ट्विटर में 9.2% (7.34 करोड़ शेयर) की हिस्सेदारी की बात सामने आई थी तो कंपनी के शेयर 27% चढ़कर बंद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *