शेयर मार्केट:सेंसेक्स 435 पॉइंट की गिरावट के साथ 60176 पर बंद, निफ्टी 18000 के नीचे

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 435 पॉइंट की गिरावट के साथ 60176 पर बंद, निफ्टी 18000 के नीचे

बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 435.24 पॉइंट (-0.72%) की गिरावट के साथ 60,176.50 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 96 (0.53%) की गिरावट रही। यह 17,957.40 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंक और FMCG स्टॉक्स में दिखी। मेटल और आईटी इंडेक्स फ्लैट बंद हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला। आज सेंसेक्स ने 60,786.07 का ऊपरी और 60,067.18 का निचला स्तर बनाया। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर खुला। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट HDFC, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक के स्टॉक्स में दिखी।निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट रही। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.23% की रही। इसके बाद आईटी, FMCG, फॉर्मा और मेटल के इंडेक्स में बढ़त रही।

BSE का मिडकैप इंडेक्स 317.86 अंक (1.28%) की तेजी के साथ 25,072.44 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 400.07 अंक (1.37%) की तेजी के साथ 29,582.49 पर है। मिडकैप में बजाज होल्डिंग (5.05%), JSW एनर्जी (4.99%), यूनियन बैंक (4.20%) गोदरेज (3.49%) और बैंक इंडिया (3.05%) की बढ़त के साथ बंद हुए। स्मॉलकैप में स्वान एनर्जी, सनफ्लैग, DBL, HCC, IOLCP और GMM में 20-12% की तेजी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *