TMC नेता की हत्या का CCTV फुटेज:बाइक पर आए हमलावरों ने 3 बम फेंके थे

TMC नेता की हत्या का CCTV फुटेज:बाइक पर आए हमलावरों ने 3 बम फेंके थे

रामपुरहाट में जिस TMC नेता भादू शेख की हत्या के चलते बीरभूम नरसंहार हुआ, अब उसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ बदमाश गाड़ी पर बैठे भादू के पास आकर लगातार बमों से हमला करते नजर आ रहे हैं। भादू की हत्या के बाद, 21 मार्च को रामपुरहाट के बागतुई गांव में भीड़ ने पेट्रोल बमों के जरिए कुछ घरों में आग लगा दी थी, जिसके बाद आठ जली हुईं लाशें मिली थीं। बाद में गंभीर रूप से जली हुई एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था।

बीरभूम हिंसा के 14 दिन बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी भादू शेख पर लगातार तीन हमले करते दिख रहे हैं। डेढ़ मिनट के फुटेज से यह पता चला है कि आरोपी बाइक पर आए और एक के बाद एक तीन हमले किए। पहला भादू शेख पर, दूसरा थोड़ी दूर पर फेंका ताकि सुरक्षाकर्मी या कोई भी बचाव में न आ सके, और तीसरा फिर से सीधे भादू पर फेंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *