रूस यूक्रेन जंग का आज 41वां दिन है। बुचा शहर में रूसी नरसंहार के बाद जगह-जगह बिखरी लाशों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इसी बीच जेलेंस्की ने पश्चिमी नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही रूस के खिलाफ कार्रवाई में देरी के लिए कड़े शब्दों में उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा- हमें सैन्य सहायता कि जरूरत थी। अगर हमें पहले ही सैन्य सहायता मिल जाती, तो हम हजारों लोगों को बचा सकते थे।
इधर, मोतिझिन शहर में मेयर और उनके परिवार के शव बरामद हुए। मेयर, उनके पति और बेटे के साथ कुल पांच शव यहां मिले। सभी के हाथ पीछे बंधे हुए थे। वहीं, मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्जेडर सेनकेविच के मुताबिक, बीते रोज शहर पर रूसी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल है।
अमेरिका जंग में यूक्रेन की मदद के लिए उसे 10 स्विचब्लेड ड्रोन देगा। ये मीलों दूर से टैंक को सटीक टार्गेट कर सकता है। इतनी ही नहीं, स्विचब्लेड एक रोबोटिक स्मार्ट बम है, जो कैमरे, गाइडेंस सिस्टम और विस्फोटक से लैस है। इन्हें मीलों दूर बैठकर भी अपने लक्ष्यों पर ऑटोमैटिक मोड से अटैक करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है।
बुचा नरसंहार के बाद के बाद अमेरिका की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बताते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। बाइडेन ने कहा- बुका में जो हुआ वह भयानक है और सभी ने इसे देखा है।रूसी हमले की वजह से इंसान तो इंसान जानवरों को भी जान का नुकसान उठाना पड़ा है। जानवरों के लिए काम करने वाले संगठन यूएनिमल्स के मुताबिक, बोरोड्यांका शहर में खाना और पानी नहीं मिलने से एनिमल शेल्टर होम में 355 कुत्तों की मौत हो गई।जंग के कारण पश्चिम देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते रूस में दवाएं मिलना मुश्किल हो गया है। रूस में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह घबराकर दवाएं खरीदने और प्रतिबंधों के कारण बनी मुश्किलों के चलते हुआ है।