बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ खुले और गिरावट के साथ ही बंद हुए। सेंसेक्स 575.46 ( 0.97% ) पॉइंट की गिरावट के साथ 59,034.95 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 168.10 (-0.94%) की गिरावट के साथ 17,639.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में HDFC, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और कोटक बैंक के स्टॉक गिरावट में रहे। जबकि NTPC, डॉ रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक और सन फार्मा के स्टॉक्स में बढ़त है। आज रियल्टी और फार्मा शेयर्स में बढ़त रही।
सेंसेक्स 207 पॉइंट की गिरावट के साथ 59,402 पर खुला जबकि निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 17,842 पर खुला।निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 इंडेक्स में गिरावट और 2 में बढ़त रही। इसमें आईटी, मीडिया और मेटल में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक में भी गिरावट है। जबकि फार्मा और रियल्टी में मामूली बढ़त रही।BSE का मिडकैप इंडेक्स 105.98 अंको की गिरावट के साथ 25,069.81 पर बंद हुआ। साथ ही स्मॉल कैप इंडेक्स भी 221.24 अंक (0.75%) की गिरावट के साथ 29,474.70 पर बंद हुआ। मिडकैप में यस बैंक (15.57%), BEL (6.55%), रुचि सोया (3.86%), HAL (3.99%), BHEL (2.56%), टाटा पावर (1.43%) की बढ़त में रहे। जबकि अडाणी पावर (4.99%), बैंक इंडिया, सुप्रीम इंडिया (2.81%) और IDBI (2.25%) के स्टॉक्स में गिरावट रही। स्मॉल कैप में रेणुका, BLS, DCB बैंक, अतुल ऑटो में बढ़त रही।
सरकारी कंपनियों NTPC और पावरग्रिड के शेयरों ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में NTPC 17% चढ़ा है, इसका शेयर गुरुवार को 158 रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह पावरग्रिड कॉर्पोरेशन 0.4 प्रतिशत बढ़कर 237.30 रुपए से बढ़कर 239.80 रुपए हो गया। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर में 10.7% की तेजी आई है।