CM पहुंचे नारायणपुर :नारायणपुर में 128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात

CM पहुंचे नारायणपुर :नारायणपुर में 128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के दौरे पर रहे। जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान में उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। इसी मंच से CM ने जिलेवासियों को लगभग 128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी। साथ ही जिले में छोटेडोंगर और कोहकामेटा को नई तहसील बनाने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 251 नवविवाहित जोड़ों को उन्होंने आशीर्वाद दिया है।

जिले के अबूझमाड़ इलाके के लगभग 237 गांवों का सर्वे किया जा रहा है। यहां के ग्रामीणों को वनाधिकार पट्टा, सामुदायिक पट्टा भी दिया जा रहा है। इससे इलाके के लोग सीधे विकास से जुड़ेंगे। इलाके के लोगों का किसान क्रेडिट कार्ड, जॉब कार्ड समेत विभिन्न दस्तावेज भी बनवाए जा रहे हैं। बात दें कि जिला प्रशासन की टीम पहली बार इन इलाकों का सर्वे कर रही ही। जिले के अब तक 18 गांव का सर्वे किया जा चुका है।

इधर, भगिनी प्रसूति योजना के तहत एक महिला को CM ने 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। अबूझमाड़ की महिला के साथ उसकी बच्ची भी आई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्ची को गोद में उठाया। फिर काफी देर तक लाड-दुलार किया। यह देख ग्रामीण भी बेहद खुश हुए। साथ ही CM ने यहां मौजूद महिलाओं से उन्हें कोई परेशानी तो नहीं इस बारे में भी पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *