सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 412.23 (0.70%) की बढ़त के साथ 59,447.18 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 144.80 (0.82%) अंक की बढ़त रही। यह 17,784.35 पर बंद हुआ। FMCG और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
सेंसेक्स 222 पॉइंट की बढ़त के साथ 59,256.97 पर खुला था जबकि निफ्टी में 45.40 (0.26%) अंक की बढ़त रही। यह 17,698.15 पर खुला था। इसने दिनभर के कारोबार में 59,654.44 का ऊपरी और 58,876.36 का निचला स्तर बनाया।
बाजार पर RBI की मॉनिटरी पॉलिसी का भी असर दिखा। एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, एसबीआई लाइफ, मुथूट फाइनेंस, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट फाइनेंशियल सर्विस टॉप गेनर्स रहे, जो 0.2% से 6.6% तक बढ़े। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और पीरामल एंटरप्राइजेज में 1-1 प्रतिशत की गिरावट आई।
ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर और अशोक लीलैंड में करीब 1-2 फीसदी की तेजी रही, लेकिन मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो 0.6% की गिरावट आई।BSE का मिडकैप इंडेक्स 233.58 (0.93%) अंको की बढ़त के साथ 25,303.39 पर बंद हुआ। साथ ही स्मॉल कैप इंडेक्स भी 290.93 (0.99%) अंक की बढ़त के साथ 29,765.63 पर बंद हुआ। मिडकैप में चोलामंडलम (8.04%), JSW एनर्जी (4.43%), यूनियन बैंक (2.33%), रुचि सोया (12.94%), HAL (2.70%), TVS मोटर्स (2.47%) की बढ़त में हैं। जबकि ऑयल (1.26%), अबॉट इंडिया (0.94%), IDFC फस्ट (1.41%) और ओबरॉय रियल्टी (2.37%) के स्टॉक्स में गिरावट रही। वहीं स्मॉल कैप में अरमान फाइनेंशियल, जेके टायर, सूर्योदय, हथवे और जेपी एसोशिएट में बढ़त है।