CM भूपेश ने शिवरीनारायण के तट पर की आरती:मंच पर बजाई खंजरी,माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण

CM भूपेश ने शिवरीनारायण के तट पर की आरती:मंच पर बजाई खंजरी,माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण

शिवरीनारायण में देर शाम महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर प्रेम, भक्ति और भाव का उद्गम हुआ। रामनवमी के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगम के तट पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने माता शबरी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया।दरअसल, मानस मंडली रामायण प्रतियोगिता के समापन अवसर और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कई निर्माण और जीर्णोधार कार्य का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को शिवरीनारायण पहुंचे थे। उन्होंने भक्ति संगीत के माहौल में संगम तट पर आरती की। इस दौरान आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा ।

मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुंदर दास सहित अन्य लोग भी आरती में सम्मिलित हुए। CM ने बाबा घाट स्थित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा 238 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने 50 कुम्हार परिवारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक भी वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *