लगातार दो मैच जीतने वाली KKR को दिल्ली ने 44 रन से हराया

लगातार दो मैच जीतने वाली KKR को दिल्ली ने 44 रन से हराया

IPL में डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रन से हरा दिया है। कुलदीप यादव ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, खलील अहमद के खाते में 3 विकेट आए। 216 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 171 रन ही बना सकी।

पिछले सीजन एक ही टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। अय्यर 2019 से लेकर 2020 तक दिल्ली के कप्तान रह चुके हैं, लेकिन पिछले सीजन उनके चोटिल होने के बाद टीम की कमान ऋषभ पंत को दी गई थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर को दिल्ली की टीम ने रिटेन भी नहीं किया। ऑक्शन में कोलकाता ने अय्यर को अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर 33 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। ये कोलकाता के लिए उनका पहला अर्धशतक है। उनका अर्धशतक अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया। अय्यर को कुलदीप यादव ने आउट किया।

कोलकाता का तीसरा विकेट नितीश राणा के रूप में गिरा, वह 20 गेंद में 30 रन बनाकर ललित यादव की गेंद पर आउट हुए। पहले ही ओवर में रहाणे को लगातार दो गेंदों पर जीवनदान मिले। वेंकटेश अय्यर 8 गेंदों पर 18 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने। रहाणे का विकेट भी खलील ने लिया।

अक्षर पटेल और शार्दूल ठाकुर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। दोनों ने आखिरी के दो ओवरों में केकेआर के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। अक्षर ने 14 गेंदों पर नाबाद 21 और शार्दूल ने 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी खेली।डेविड वार्नर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर IPL में अपना 51वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैदान के हर कोने में जमकर रन बटौरे। इस सीजन अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे डेविड 45 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका विकेट उमेश यादव के खाते में आया और कैच डीप मिडविकेट पर रहाणे ने पकड़ा।दिल्ली ने अपना दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट केवल 13 रनों के अंदर गंवाया। दूसरा विकेट 148 और चौथा 161 के स्कोर पर गिरा। ऋषभ पंत (27) का विकेट रसेल के खाते में आया। ललित यादव (1) को नरेन ने LBW आउट किया और रोवमैन पॉवेल (8) का विकेट भी नरेन ने लिया।शॉ के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए कप्तान ऋषभ पंत और उन्होंने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की लाइन लगा दी। दूसरे विकेट के लिए वार्नर और पंत ने 27 गेंदों पर 54 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को पंत का विकेट लेकर तोड़ा। ऋषभ 14 गेंदों में 27 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और इतने ही सिक्स लगाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
DC
: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

KKR: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (c), सैम बिलिंग्स (wk), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *