IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत:

IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत:

IPL 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 23 रन से हरा दिया है। RCB के सामने 217 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 9 विकेट पर 193 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। RCB की ओर से शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। वहीं, चेन्नई के लिए महीश थीक्षाणा ने 4 विकेट अपने नाम किए। जडेजा के खाते में भी 3 विकेट आए।

शुरुआती चार मैचों में मिली लगातार हार के बाद CSK की इस सीजन ये पहली जीत रही। साथ ही रवींद्र जडेजा ने भी बतौर कप्तान पहला मैच जीता। वहीं, बेंगलुरु की 5 मैचों में ये दूसरी हार है।

इससे पहले CSK ने 20 ओवरो में 4 विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शिवम दुबे ने तूफानी पारी खेलते हुए नाबाद 95 रन बनाए, जबकि रॉबिन उथप्पा ने 88 रन की पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से वानिन्दु हसरंगा के खाते में 2 विकेट आए।RCB की पारी के दौरान मैच में अपना पहला सिक्स लगाने के साथ ही दिनेश कार्तिक ने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे किए। फटाफट क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले कार्तिक दुनिया के 69वें और भारत के 12वें खिलाड़ी बने। मैच में उन्होंने 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से केवल 14 गेंदों पर 34 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनका विकेट ब्रावो ने लिया।पहले 4 मैचों में बतौर कप्तान और खिलाड़ी फ्लॉप रहे रवींद्र जडेजा इस मैच में शानदार लय में नजर आए। उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट अपनी झोली में डाले। सर जडेजा ने ग्लेन मैक्सवेल (26), वानिंदु हसरंगा (7) और आकाश दीप (0) को आउट किया।

IPL में अपना दूसरा ही मुकाबला खेल रहे महीश थीक्षाणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। श्रीलंका के युवा मिस्ट्री स्पिनर ने फाफ डु प्लेसिस (8), अनुज रावत (12), सुयाष प्रभुदेसाई (34) और शाहबाद अहमद (41) को आउट किया। ऑक्शन में चेन्नई ने महीश को 70 लाख में खरीदा था।RCB ने शुरुआती 4 विकेट 50 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद सुयाष प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े। दोनों युवा खिलाड़ियों ने अपने कुछ दिलकश शॉट्स से फैंस को खासा एंटरटेन किया। इस साझेदारी को थीक्षाणा ने प्रभुदेसाई (34) को क्लीन बोल्ड कर तोड़ा।टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में कप्तान फाफ डु प्लेसिस 9 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट महीश थीक्षाणा ने लिया। अगले ही ओवर में विराट कोहली भी 1 रन बनाकर मुकेश चौधरी को अपना विकेट दे बैठे। RCB के पहले दो विकेट 20 के स्कोर पर गिरे।

रॉबिन उथप्पा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपने IPL करियर का 27वां अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर में सिराज की आखिरी गेंद पर उथप्पा कैच आउट हो गए थे, लेकिन No Ball होने के चलते उनको जीवनदान मिला। उस समय वह 81 पर बैटिंग कर रहे थे। रॉबिन उथप्पा 50 गेंदों में 88 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच डीप मिडविकेट पर कोहली ने पकड़ा।36 पर पहले दो विकेट गंवाने के बाद रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने CSK की पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन जोड़े। ये दोनों खिलाड़ी लगातार RCB के गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगा रहे थे। इस घातक पार्टनरशिप को हसरंगा ने उथप्पा को आउट कर तोड़ा। वह 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
RCB:
 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, वानिन्दु हसरंगा, सुयाष प्रभुदेसाई, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

CSK: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीश थीक्षाणा, मुकेश चौधरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *