रूस-यूक्रेन जंग

रूस-यूक्रेन जंग

यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन है। यूक्रेन ने कुछ वक्त पहले ब्लैक सी में रूस के सबसे बड़े जंगी जहाज मास्कोवा को तबाह कर दिया था। अब शिप की तबाही की झलक लोगों के सामने आई है। यूक्रेन का दावा था उसके मिसाइल अटैक से मास्कोवा डूबा है जबकि रूस का कहना है कि ऐसा आग लगने से हुआ है न कि यूक्रेन के अटैक से।

दूसरी तरफ जपोरिजिया की लोकल गवर्नमेंट का दावा है कि रूस ने उसके 155 नागरिकों का किडनैप कर लिया था, जिनमें से 86 को रिहा कर दिया गया। यानी की अभी भी 69 नागरिक रूस की कैद में हैं।रूसी सैनिकों ने 15 मार्च को सुमी में रहने वाली 10 साल की इवांका का फोन उस वक्त छीन लिया था, जब उनका परिवार शहर छोड़ रहा था। अब यूक्रेनी आर्मी ने रूसी सैनिकों से छीनकर यह फोन इवांका को फिर से लौटा दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जिस नाटो की मेंबरशिप के लिए युद्ध का खतरा मोल लिया था, अब तक उस नाटो से उन्हें ठीक से हथियार तक नहीं मिले हैं। अब जेलेंस्की ने यूरोपियन यूनियन (EU) की मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरा है।अब तक रूसी हमलों से काफी हद तक सुरक्षित रहे लीव पर रूसी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। रूस ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन के कुल 315 ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों को यूक्रेन के ईयू की ओर बढ़ने का रूसी जवाब माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *