जून में पीक पर होगी कोरोना की चौथी लहर:PM मोदी ने कल मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई

जून में पीक पर होगी कोरोना की चौथी लहर:PM मोदी ने कल मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई

देश में लगातार 7वें दिन कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 2,483 नए मामले मिले। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1204 नए केस सामने आए हैं। सोमवार को यहां 1011 केस मिले थे।

इधर, बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करने वाले हैं। वहीं कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर ने एक रिसर्च के आधार पर बताया कि कोरोना की चौथी लहर जून में अपने पीक पर होगी।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार दोपहर 12 बजे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करेंगे। बता दें कि देश में पिछले एक हफ्ते से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली को लेकर है, जहां रोज 1 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं।

अक्टूबर तक रहेगा चौथी लहर का असर इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि जून के अंत में कोरोना की चौथी लहर पीक पर हो सकती है। उन्होंने IIT कानपुर की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि इसका प्रभाव अक्टूबर तक रहेगा। इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *