खत्म हुआ LIC IPO का इंतजार:4 मई को ओपन होगा LIC का इश्यू

खत्म हुआ LIC IPO का इंतजार:4 मई को ओपन होगा LIC का इश्यू

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने 21,000 करोड़ रुपए के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 902-949 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। IPO में पॉलिसीधारकों को 60 रुपए की छूट मिलेगी और रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों की छूट 45 रुपए होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि IPO 2 मई को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए और बाकी लोगों के लिए 4 से 9 मई तक खुलेगा। इश्यू का 10% (2.21 करोड़ शेयर) पॉलिसीधारकों के लिए और 0.15 करोड़ शेयर पात्र कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा गया है। सरकार LIC में 3.5% हिस्सेदारी (22 करोड़ शेयर) बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 25 अप्रैल को अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को अपनी मंजूरी दी थी, जिसमें 5% के बजाय 3.5% हिस्सेदारी बिक्री की जानकारी थी। अब रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस 27 अप्रैल तक जमा किया जाएगा।उधर, LIC मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकर मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, राजकोट, कोलकाता में रोड शो करेंगे, जहां वे बुधवार से संभावित निवेशकों और एनालिस्ट से मिलेंगे। रोड शो इस हफ्ते के अंत तक चलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन रोड शो भी जारी रहेंगे।

सरकार का प्लान मार्च 2022 तक IPO लॉन्च करने का था, लेकिन रूस-यूक्रेन जंग के कारण बाजार के सेंटीमेंट निगेटिव हो गए और सरकार वेट एंड वॉच मोड में चली गई। अब जब दोबारा मार्केट सुधरा और सेंटीमेंट कुछ हद तक पॉजिटिव हुए तो सरकार IPO लाने की तैयारी में फिर से जुट गई।

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने LIC में 20% फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की अनुमति देने के लिए FDI नियमों में संशोधन भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *