छत्तीसगढ़ में सिर्फ 0.6% के पास रोजगार नहीं:लगातार दूसरे महीने सबसे कम बेरोजगारी दर

छत्तीसगढ़ में सिर्फ 0.6% के पास रोजगार नहीं:लगातार दूसरे महीने सबसे कम बेरोजगारी दर

देश में सबसे कम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। बीते दिनों सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने अप्रैल महीने का आंकड़ा जारी किया। इसके मुताबिक अप्रैल 2022 में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.6% रही। मार्च में भी इसी दर के साथ छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्यों में शीर्ष पर था। इस बार एक पायदान नीचे खिसक आया है। हिमाचल प्रदेश इस पर एक नंबर पर है।

सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य

राज्यबेरोजगारी दर
हिमाचल प्रदेश0.2%
छत्तीसगढ़0.6%
असम1.2%
ओडिशा1.5%
गुजरात1.6%
मध्य प्रदेश1.6%

ताजा आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक बेरोजगारी दर के मामले में हरियाणा शीर्ष पर है। वहां बेरोजगारी दर 34.5% दर्ज की गई है। बिहार में 21.1%, जम्मू एवं काश्मीर में 15.6% और गोवा में 15.5% बेरोजगारी दर बताई गई है। इस बीच राष्ट्रीय बेरोजगारी दर मार्च के मुकाबले 0.9% बढ़कर 7.8% तक जा पहुंचा है। अप्रैल में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 9.2% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.2% है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के मासिक आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर लगातार न्यूनतम बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *