LIC के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिटेल निवेशकों के लिए 4 मई को खुले इस IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन था। इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 16.2 करोड़ शेयरों के के मुकाबले 47.77 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली है।
पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखा गया पोर्शन 6.10 गुना, स्टाफ 4.39 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB के आवंटित कोटे के के लिए 2.83 गुना बोलियां आई है जबकि NII का हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 17 मई को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। ज्यादातर मार्केट एनालिस्ट ने IPO में पैसा लगाने की सलाह दी थी।IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 52.9% से ज्यादा घटकर 40 रुपए हो गया है। पहले ये 85 रुपए था। मार्केट के बदले सेंटीमेंट्स को इस गिरावट का कारण माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिका के फेड ने ब्याज दरों में इजाफा किया है जिस कारण ग्लोबल मार्केट दबाव में है। महंगाई पूरी दुनिया के लिए समस्या बनी हुई है।
भारत सरकार LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO का प्राइस बैंड 902-949 रुपए है। LIC ने 2 मई को 949 रुपए के हिसाब से 59.3 मिलियन शेयर के बदले 123 एंकर निवेशकों से 5,630 करोड़ रुपए जुटाए थे।LIC का इश्यू साइज 21 हजार करोड़ रुपए का है। ये भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO है। इसलिए IPO के लिए अप्लाई करने वाले ज्यादातर लोगों को शेयर मिलने की संभावना काफी ज्यादा है। यानी आप कह सकते हैं कि IPO भरने वाले सभी लोगों को शेयर मिलेंगे।