यूक्रेन में चल रही जंग के बीच रूस आज अपना 77वां विजय दिवस मना रहा है। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश क्रीमिया सहित रूस पर आक्रमण की तैयारी कर रहे थे। इसलिए यूक्रेन पर हमला करना जरूरी हो गया था।
विक्ट्री डे पर लोगों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- नाटो हमारी सीमा पर खतरा पैदा करना चाहता था। रूसी सेना यूक्रेन में अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रही है। रूसी सेना ने पश्चिमी देशों की नीतियों के खिलाफ सही समय पर और आवश्यक जवाबी कार्रवाई की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को और मदद का भरोसा दिया। अमेरिका ने अब तक 2600 से ज्यादा रूसियों को वीसा देने से इनकार किया। इसके साथ ही रूस के तीन 3 सरकारी चैनलों पर बैन लगाया है। कोई अमेरिकी नागरिक रूसी कंपनियों को किसी भी तरह की सर्विस नहीं दे सकेगा।
रूस के प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक रहेगी। रूस से इंपोर्टेड लकड़ी के समान, पंखे, वेंटिलेशन सामान और अन्य कई इलेक्ट्रिक समान को भी बैन लिस्ट में डाला गया है।राजधानी कीव में रूसी हमले थमने के बाद विदेशी ऐंबैसी और डिप्लोमैट्स के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिन अमेरिकी डिप्लोमैट्स की एक टीम राजधानी कीव में मौजूद US ऐंबैसी लौट आई। यूरोप 8 मई को विक्ट्री डे मनाता है। इसी दिन अमेरिकी डिप्लोमैट्स ने कीव लौटकर रूस को संदेश दिया है।