देश कोरोना अपडेट्स:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,897 नए केस

देश कोरोना अपडेट्स:पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,897 नए केस

देश में मंगलवार को 2,897 नए कोरोना केस मिले, जबकि 54 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में हुई 54 नई मौतों में सबसे अधिक 48 मौतें केरल में दर्ज की गई हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 2, जबकि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 3 हजार लोग ठीक हुए। वहीं, एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 19,494 है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.61% दर्ज किया गया। सोमवार को 3,207 नए मामले और 29 मौतें हुई थी। जबकि, रविवार को 2704 और शनिवार को 3451 नए मामले मिले थे। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.24 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में मंगलवार को 1,118 नए केस और एक मौत हुई, जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.38% था। दिल्ली में कोविड के कुल मामले बढ़कर 19 लाख के करीब पहुंच गए, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हजार हो गई। दिल्ली में 25,528 कोरोना टेस्ट किए गए थे।उत्तर प्रदेश में 278 नए केस और 1 मौत हुई है। अब उत्तर प्रदेश में 1,496 एक्टिव केस हैं और कुल केस 2 लाख 77 हजार हो गए हैं। उधर महाराष्ट्र में 223 नए केस और 2 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में एक्टिव केस 1,403 हैं और कुल केस 79 लाख के करीब हो गए हैं।

मध्यप्रदेश में 30 नए केस और एक भी मौत नहीं हुई है। इसके बाद मध्यप्रदेश में एक्टिव केस 200 हैं और कुल केस 10 लाख 42 हजार के पास हो गए हैं। वहीं, राजस्थान में 74 नए केस मिले हैं और एक की मौत हुई है। राजस्थान में एक्टिव केस 604 हैं और कुल केस 12 लाख 84 हजार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *