रेलवे ने की ‘बेबी बर्थ’ की शुरुआत:अब मां के करवट बदलने पर बच्चे के गिरने का डर नहीं होगा

रेलवे ने की ‘बेबी बर्थ’ की शुरुआत:अब मां के करवट बदलने पर बच्चे के गिरने का डर नहीं होगा

मां को अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेन के सफर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन की बर्थ एक इंसान के लिए ही काफी होती है। बगल में बच्चे को सुलाने के बाद मां के लिए जगह ही नहीं बचती। बच्चे को किनारे सुलाने पर उसके गिरने का भी खतरा होता है। ऐसे में ज्यादातर मांएं जाग कर ही सफर कर पाती हैं। अब इंडियन रेलवे ने मांओं के इस दुख को समझते हुए ‘बेबी बर्थ’ की शरुआत की है। यह बर्थ से बाहर की ओर लगी एक छोटी बर्थ होगी। जहां बच्चे को सुलाया जा सकेगा।बता दें कि छोटे बच्चों के लिए मां की बर्थ से लगी अलग बर्थ का कॉन्सेप्ट बिलकुल नया है। दुनिया में ऐसा और कहीं भी नहीं है। रेलवे ने शुरुआत में टेस्ट के बतौर इसकी शुरुआत की है। अगर इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो आने वाले समय में और ट्रेनों में इसे लाया जाएगा। बेबी बर्थ को लोअर बर्थ में जोड़ा जाएगा।

रेलवे ने ये विशेष सुविधा मदर्स डे के मौके पर शुरु की है। उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के DRM ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने बताया कि शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दिल्ली से लखनऊ को जाने वाली गाड़ी लखनऊ मेल में यह सुविधा दी गई है।

‘बेबी बर्थ’ में स्टॉपर भी लगाया गया है। ताकि बच्चे को गिरने के रोका जा सके। इसी सीट को ऊपर-नीचे भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *