चीन को एक और झटका:हुवावे के 5 जी नेटवर्क को कनाडा ने बैन किया

चीन को एक और झटका:हुवावे के 5 जी नेटवर्क को कनाडा ने बैन किया

चीन की टेलीकॉम दिग्गज कंपनी हुवावे को कनाडा सरकार से तगड़ा झटका लगा है। कनाडाई सरकार ने हुवावे 5G नेटवर्क पर बैन लगाने का ऐलान किया है। इस बैन में चीन की ZTE कंपनी भी शामिल है। कनाडा ने बैन लगाने के पीछे नेशनल सिक्योरिटी का हवाला दिया है। इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी हुवावे पर बैन लगा चुके हैं।

कनाडा के साइंस एंड इनोवेशन मिनिस्टर ऑफ फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने कहा कि हमने देश के टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत देश के टेलिकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर में हुवावे और ZTE के प्रोडक्ट्स और सर्विसेस को शामिल करने पर रोक लगाना शामिल है।शैम्पेन के मुताबिक, देश की सिक्योरिटी एजेंसियों की समीक्षा और सलाह के बाद यह फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद कनाडा की कोई भी टेलीकॉम कंपनी हुवावे और ZTE के इक्विपमेंट्स और सर्विसेस को भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। वहीं, जो भी देशी कंपनी इन इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें बैन किए गए कंपनी के इक्विपमेंट्स हटाने होंगे।स्वीडन सहित ब्रिटेन, कनाडा और ब्राजील बीते साल हुवावे को कॉन्ट्रैक्ट देने से इनकार कर चुके हैं। अमेरिका ही नहीं, यूरोप के कई देशों से भी चीन के रिश्ते महामारी के दौर में तनावपूर्ण हो चुके हैं। अब यह देश धीरे-धीरे चीन के खिलाफ कदम भी उठाने लगे हैं। यूरोप के बाकी देश भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *