भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर के भैंसगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसी गांव में जनचौपाल लगाई। यहां के ग्रामीणों से वे सीधे मुखातिब हुए। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिजली सड़क से लेकर स्कूल के उन्नयन मरने की घोषणा की है। खिलाड़ियों की मांग पर मिनी स्टेडियम बनाने का भी भूपेश बघेल ने वादा किया है।
जगदलपुर में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री भैंसगांव पहुंचे। भैंसगांव स्थित रूपशिला माता मंदिर (देवगुड़ी) मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही देवगुड़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। देवगुड़ी स्थल पर कदम का पौधा लगाया।
भैंस गांव में यहीं के एक बच्चे जीवनदास ने मुख्यमंत्री को अपना लर्निंग सेंटर दिखाया। गिल्ली डंडा दिखाया, फिर भौंरे का कौशल दिखाया। जिसके बाद एक बच्ची ने मासूमियत से कहा कि मुझे रस्सी कूदना अच्छा लगता है। आप भी कूद कर दिखाइए। मुख्यमंत्री ने बच्ची की बात मानते हुए रस्सी कूद कर दिखाई। फिर भौंरा भी चलाकर दिखाया। गिल्ली डंडा भी खेला। बच्चे खुश होकर तालियां बजाने लगे।