सेक्टर-9 अस्पताल में फिर कैथ लैब की सुविधा:

सेक्टर-9 अस्पताल में फिर कैथ लैब की सुविधा:

हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 27 मई से कैथ लैब की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी जांच हॉस्पिटल में हो जाएगी। अब तक इस महंगी जांच के लिए लोगों को दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल जाना पड़ता था।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 9 हॉस्पिटल में यह जांच पहले हो रही थी। बीएसपी प्रबंधन ने 10 साल पहले इस कैथ लैब मशीन को लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से खरीदा था। इंस्टालेशन के बाद इस मशीन से एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की जांच भी शुरू हो गई थी। यहां हर महीने लगभग 40 मरीजों की जांच हो रही थी।

अचानक मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने से यह जांच पिछले दो सालों से बंद थी। इस जांच के बंद हो जाने से बीएसपी कर्मियों के साथ ही आश्रित व सेवानिवृत्तों को ह्रदय सें संबंधित रोग के उपचार के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें इलाज में काफी अधिक खर्च करना पड़ रहा था। अब इस मशीन के सुधर जाने से ह्रदय रोगियों को फिर से निशुल्क उपचार व जांच आदि की सुविधा मिल सकेगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग द्वारा संचालित सेक्टर-9 अस्पताल में एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी जांच की सुविधा कोरोनाकाल यानि 2019 में बंद है। इसके चलते ह्दय रोगी बीएसपी कर्मियों आश्रितों और सेवानिवृत्तों को भटकना पड़ रहा है। बीच में बीएसपी प्रबंधन ने मशीन को शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन मशीन का सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन मांगने लगा। इससे इसे शुरू नहीं किया जा सका।कैथ लैब शुरू करने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने विशेषज्ञ भी हायर किया है। प्रबंधन ने दिल्ली से ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. विनोद शर्मा से इसके लिए अनुबंध किया है। डॉ. शर्मा हर माह 14 मरीजों का उपचार करेंगे और जांच करेंगे। इसके लिए मरीज के हिसाब से विशेषज्ञ डाक्टर को भुगतान भी किया जाएगा। प्रबंधन ने ऐसा इसलिए किया है, जिससे कैथ लैब के संचालन में कोई दिक्कत न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *