हॉकी में टीम इंडिया का कमाल:एशिया कप में इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

हॉकी में टीम इंडिया का कमाल:एशिया कप में इंडोनेशिया को 16-0 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने आखिरी पूल मैच में इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। इस जीत से भारत के पाकिस्तान के बराबर अंक हो गए। हालांकि, भारत को गोल अंतर भी पाकिस्तान से बेहतर करना था और इसके लिए 16 गोल के अंतर से जीत जरूरी थी। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। उसके बाद पाकिस्तान ने 6 बार खिताबी दौर में जगह बनाई है।भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दिप्सन तिर्की ने दागे। उनकी स्टिक से 41वें, 46वें, 58वें और 58वें मिनट में गोल आए। इनमें से पहला पेनाल्टी स्ट्रोक पर और बाकी पेनाल्टी कॉर्नर पर आए। उनके अलावा बी. सुदेव ने 44वें, 45वें और 54वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए हैट्रिक जमाई। एसवी सुनील ने 18वें में पेनाल्टी कॉर्नर और 23वें मिनट में फील्ड गोल किया। सेल्वम ने 39वें और 55वें मिनट में फील्ड गोल दागे। राजभार पवन ने 9वें और 10वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। उनके बाद उत्तम सिंह ने 13वें मिनट में फील्ड गोल दागा। क्वार्टर दर क्वार्टर बढ़ा गोल मार्जिन भारतीय टीम का गोल मार्जिन क्वार्टर दर क्वार्टर बढ़ता चला गया। उसने पहले क्वार्टर में 3-0 से बढ़ ली। दूसरे में इतने ही गोल आए। तीसरे क्वार्टर में 4 और चौथे में 6 गोल हुए। करते हुए पहले क्वार्टर में भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *