छत्तीसगढ़ का पहला फुटबॉल मैदान:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ का पहला फुटबॉल मैदान:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का किया लोकार्पण

अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जगदलपुर विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। 23 साल बाद इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम की तस्वीर बदली है। दरअसल 30 अप्रैल 1999 को लोकार्पित हुआ था।

अब इस इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में प्रदेश का पहला फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन) से मान्यता प्राप्त सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड विथ रनिंग ट्रैक तैयार किया गया है। इससे यहां कई सुविधाएं दी गईं हैं, जिससे बस्तर के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए नई व्यवस्थाएं मिलेंगी। इसके साथ ही यहां कार्यक्रम में ही फीफा द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रमाण पत्र भी इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के फुटबॉल मैदान को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *