सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी शुरू:

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी शुरू:

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र यानि सेक्टर-9 हॉस्पिटल में कैथ लैब मशीन शुरू हो गई है। इस मशीन के शुरू होते ही हृदय रोग से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने अस्पताल पहुंचे। यहां न सिर्फ उनकी जांच की गई बल्कि 11 मरीजों की एंजियोग्राफी जांच भी की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कैथ लैब शुरू होने से बीएसपी कर्मी व उनके परिजनों को काफी राहत मिली है। दो दिन पहले ही मीडिया के द्वारा लोगों को जानकारी दी गई थी कि 27 मई से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसलिए पहले ही दिन बड़ी मात्रा में हृदय से संबंधित मरीज अपनी जांच कराने पहंचे। यहां न सिर्फ मरीजों की जांच की गई, बल्कि पहले ही दिन 11 मरीजों की एंजियोग्राफी जांच की गई। एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की जांच करने के लिए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से डॉ. विनोद शर्मा को हायर किया गया है। इस सुविधा के शरू होने मरीजों और उनके परिजनों में काफी खुशी है।एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा सेक्टर-9 अस्पताल में बंद जाने से बीएसपीकर्मियों को काफी परेशानी हो रही थी। बीएसपी कर्मियों, रिटायर्ड कर्मचारियों और उनकी पत्नी को बाहर महंगे रेट पर यह जांच करानी पड़ रही थी। अब इस सुविधा के शुरू होने इन लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *