अमेरिका के कई हिस्सों में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसका असर अब दूसरे देशों में भी देखने को मिल रहा है। नई घटना कनाडा के टोरंटो की है। यहां स्कारबोरो इलाके में एक शख्स गन लेकर स्कूल के पास घूम रहा था। पुलिस ने उसे मार गिराया है।
हाल ही में अमेरिका के टेक्सास के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग हुई जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से अन्य देशों की पुलिस भी अलर्ट पर है। वहीं, इस हमले में एक टीचर की मौत हो गई थी। अब उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दरअसल, पत्नी की मौत की खबर सुनने के बाद जो गार्सिया को झटका लगा था।टोरंटो पुलिस अधिकारी जेम्स रामर के मुताबिक, करीब 1 बजे संदिग्ध व्यक्ति को गन ले जाते हुए देखा गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा- संदिग्ध की उम्र करीब 20 साल रही होगी। स्कारबोरो इलाके में कड़ी सुरक्षा के तहत पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।टोरंटो जिला स्कूल बोर्ड ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 4 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दो स्कूल- शार्लेटटाउन जूनियर पब्लिक स्कूल और सेंटेनियल रोड जूनियर पब्लिक स्कूल को फिलहाल होल्ड एंड सिक्योर मोड में रखा गया है। जबकि दो अन्य स्कूल- जोसेफ होवे सीनियर पब्लिक स्कूल और सर ओलिवर मोवाट कॉलेजिएट इंस्टीट्यूट को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।पुलिस ऑफिसर जेम्स रामर ने कहा- ये घटना अलग थी। किसी तरह से सामान्य घटना नहीं है। इस घटना से सार्वजनिक सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं हुआ। स्कूल के स्टाफ, बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए यह घटना कितनी दर्दनाक होगी, हम समझ सकते हैं, क्योंकि हाल ही में अमेरिका में भी इसी तरह की घटना हुई है। ऐसे में यहां भी कोई ऐसा कुछ करता है तो यह चिंताजनक है।