PM जीवन ज्योति बीमा योजना:अब 436 रुपए में मिलेगा 2 लाख का इंश्योरेंस कवर

PM जीवन ज्योति बीमा योजना:अब 436 रुपए में मिलेगा 2 लाख का इंश्योरेंस कवर

सरकार ने की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के सालाना प्रीमियम में बढ़ोतरी की है। अब आपको इस योजना के लिए सालाना 330 रुपए की जगह 436 रुपए देने होंगे। ये बढ़ोतरी 1 जून से लागू हो चुकी है।

इस योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मौत पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए की राशि मिलती है। यानी अगर किसी व्यक्ति की बीमारी या दुर्घटना में मौत होती है तो बीमित व्यक्ति के नॉमिनी या परिवार को बीमा की 2 लाख रुपए मिलेंगे। हम आपको अस योजना के बारे में बता रहे हैं।PMJJBY एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसी लेने वाले की मौत के बाद ही लाभ मिलता है। यदि पॉलिसीधारक समय पूरा होने के बाद ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता है।

PMJJBY का लाभ लेने के लिए हर साल 436 रुपए का प्रीमियम देना होता है। प्रीमियम की यह राशि 25 मई से 31 मई के दौरान अपने आप खाते से ले ली जाएगी। इसके लिए आवेदक को अपनी सहमति देनी होगी।1 जून से 31 मई इसका कवर पीरियड होता है। इसका मतलब यह हुआ कि PMJJBY पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गई हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा। इसमें रिस्क कवर स्कीम में इनरोलमेंट करवाने के 45 दिन बाद से मिलता है।PMJJBY का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए। यह बैंक खाता सरकारी या प्राइवेट बैंक में हो सकता है। इसके बाद आवेदक को PMJJBY का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *