शेयर मार्केट:सेंसेक्स 48 पॉइंट की गिरावट के साथ 55769 पर बंद, निफ्टी 16590 के नीचे

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 48 पॉइंट की गिरावट के साथ 55769 पर बंद, निफ्टी 16590 के नीचे

निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 48.88 पॉइंट या 0.09% की गिरावट के साथ 55,769.23 पर और निफ्टी 43.70 पॉइंट या 0.26% की गिरकर 16,584.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में रिलायंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और विप्रो में तेजी रही।

सेंसेक्स आज 427 पॉइंट या 0.77% की बढ़त के साथ 56,245.60 पर और निफ्टी 143.45 या 0.86% की बढ़त के साथ 16,771.45 पर खुला। सेंसेक्स ने आज 56,432.65 का ऊपरी और 55,719.36 का निचला स्तर बनाया।आज 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट और सिर्फ IT में मामूली 0.40% की बढ़त रही। जबकि, 1.82% की सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो इंडेक्स में रही। साथ ही मीडिया, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में 1% की गिरावट रही। वहीं FMCG, फार्मा, रियल्टी, बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में मामूली गिरावट रही।स्पेशियलिटी केमिकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) की शेयर बाजार में पॉजिटिव लिस्टिंग हुई है। IPO में शेयर का अपर प्राइस बैंड 642 रुपए था। BSE पर ये 64 रुपए या 10% की बढत के साथ 706 रुपए पर लि​स्ट हुआ। 808 करोड़ रुपए के इस IPO को इन्वेस्टर से भी अच्छा रिस्पांस मिला था। यह इश्यू ओवरऑल 6.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ये आज 132.40 पॉइंट या 20.62% की बढ़त के साथ 774.40 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *