सीएम भूपेश बघेल ने गीतपहर में स्टेडियम, कोड़ेकुर्से में आत्मानंद स्कूल की घोषणा की

सीएम भूपेश बघेल ने गीतपहर में स्टेडियम, कोड़ेकुर्से में आत्मानंद स्कूल की घोषणा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को कांकेर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सबसे पहले वे भानुप्रतापपुर विधानसभा के ग्राम गीतपहर पहुंचे यहां उनका स्वागत ग्रामीणों ने पारंपरिक पगड़ी पहना स्वागत किया। गीतपहर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की घोषणा करते मुख्यमंत्री ने कहा बैंक के लिए स्थान सर्वे करने के बाद कलेक्टर तय करेंगे।

इसके अलावा गीतपहर में मिनी स्टेडियम, चारामा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन, बासनवाही व बारगरी में उपस्वास्थ्य केंद्र सहित भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत सभी देवगुड़ी-घोटुल के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यहां 5.19 करोड़ की लागत से 83 देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन-लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *